VIDEO: नितिन नवीन के दौरे के बाद BJP संगठन सक्रियता बढ़ी, राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भी हलचल, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राजस्थान दौरे के बाद संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी दिखेगी प्राथमिकता से लंबित कार्य पूरे होंगे. राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भी चर्चाएं तेज हुई है.

बीजेपी राजस्थान में मोर्चो की लंबित कार्यकारिणी और नए विभाग प्रकल्प की घोषणाएं जल्द पूरी होगी. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राजस्थान दौरे के बाद संगठनात्मक संरचना को लेकर पार्टी नेतृत्व अब तेजी से सक्रिय हो गया है.  नबीन ने अपने दौरे में प्रदेश नेतृत्व को कहा था कि मोर्चों, विभागों और प्रकोष्ठों की टीम शीघ्र तैयार की जाए ताकि सत्ता और संगठन के कार्यों को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारा जा सके..BJP प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि मंडल, जिला और प्रदेश इकाई का गठन पहले ही हो चुका है. अब शेष मोर्चों और जिला स्तर की टीमों का गठन जल्द पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के सभी निर्देशों की अक्षरश: पालना सुनिश्चित की जाएगी. 

BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारियों और कुछ मोर्चों के अध्यक्षों की नियुक्ति तो कर दी गई है, लेकिन इसके बाद संगठन का विस्तार अपेक्षित गति से नहीं हो पाया. जिला और मंडल स्तर पर कई इकाइयाँ अभी भी पूर्ण रूप से गठित नहीं हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. भाजपा के विभिन्न मोर्चे-युवा, महिला, किसान और अनुसूचित वर्ग-संगठन की रीढ़ माने जाते हैं, लेकिन इन मोर्चों की पूरी टीम अब तक घोषित नहीं हो पाई है. इससे इनका संगठनात्मक कार्य प्रभावित हो रहा.

--- BJP के मोर्चे ---
- युवा मोर्चा
- महिला मोर्चा
- किसान मोर्चा
- अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा
- अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्च
- ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) मोर्चा
- अल्पसंख्यक मोर्चा
 युवा मोर्चा की प्रदेश और जिला टीम घोषणा नहीं हुई
- महिला मोर्चा की प्रदेश टीम का गठन, लेकिन कार्यसमिति और जिला टीम का इंतजार 
- एसटी मोर्चा प्रदेश टीम का गठन, लेकिन कार्यसमिति और जिला टीम का इंतजार 
- एससी मोर्चा की प्रदेश टीम का गठन, लेकिन कार्यसमिति और जिला टीम का इंतजार 
- ओबीसी मोर्चा की प्रदेश और जिला टीम घोषणा बाकी
- किसान मोर्चा की प्रदेश और जिला टीम घोषणा का इंतजार
- अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश और जिला टीम घोषणा नहीं हुई
- प्रदेश मीडिया , सोशल मीडिया और आईटी विभाग की प्रदेश और जिला टीम घोषणा अटकी हुई 

--- बीजेपी के प्रकोष्ठ ---
राजस्थान बीजेपी के प्रमुख प्रकोष्ठ 
- विधि प्रकोष्ठ
- आर्थिक प्रकोष्ठ
- व्यापार प्रकोष्ठ
- चिकित्सा प्रकोष्ठ
- शिक्षा प्रकोष्ठ
- उद्योग प्रकोष्ठ
- बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ 
- इनमें से किसी भी प्रकोष्ठों के संयोजक की घोषणा नहीं हुई.

--- बीजेपी के प्रमुख विभाग ---
- संगठन विभाग
- प्रचार-प्रसार विभाग
- मीडिया विभाग
- प्रशिक्षण विभाग
- चुनाव प्रबंधन विभाग
- 20 विभाग में से मात्र तीन विभागों के संयोजक की घोषणा हुई है, शेष का इंतजार