नई दिल्लीः CJP प्रदर्शन के बाद डिजिटल नेटवर्क पर दिल्ली पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है. यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स जांच के दायरे में बने हुए है. जो इस प्रदर्शन को लेकर वीडियो बना रहे थे. प्रदर्शन से जुड़े वीडियो और पोस्ट की पड़ताल हो रही है. इसके साथ ही लाइव स्ट्रीम और वायरल कंटेंट की जांच भी तेज कर दी गई है.
प्रदर्शन को लेकर बनाए गए वीडियो में भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री पर पुलिस का एक्शन जारी है. एडिटेड वीडियो और फर्जी नैरेटिव की जांच की जा रही है. ऐसे में मूल फुटेज से वायरल वीडियो का मिलान शुरू कर दिया गया है. जिसके बाद 180 से ज्यादा सोशल मीडिया हैंडल रडार पर है जिनके कंटेट की जांच की जा रही है.
डिजिटल न्यूज पोर्टल्स की भूमिका भी जांच के घेरे में:
वहीं फर्जी जानकारी फैलाने वाले अकाउंट्स की जांच हो रही है. जिन्होंने प्रदर्शन को दौरान और उसके बाद में इसको लेकर भ्रामक वीडियो या फिर गलत जानकारी फैलाई. फेसबुक, इंस्टाग्राम, X और YouTube को नोटिस जारी किया गया है. आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो हटाने के निर्देश दिए गए है. डिजिटल न्यूज पोर्टल्स की भूमिका भी जांच के घेरे में है.