देश में पहली बार सुप्रीम कोर्ट से इच्छा मृत्यु की अनुमति, 12 साल से अधिक समय से कोमा में है हरीश

देश में पहली बार सुप्रीम कोर्ट से इच्छा मृत्यु की अनुमति, 12 साल से अधिक समय से कोमा में है हरीश

नई दिल्लीः देश में पहली बार सुप्रीम कोर्ट से इच्छा मृत्यु की अनुमति मिली है. गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी गई है अहम बात ये है कि ये देश का पहला मामला है जिसमें इच्छा मृत्यु की अनुमति दी गई है. 12 साल से अधिक समय से अचेत हरीश राणा की सांसें चल रही हैं लेकिन वह 2013 से जिंदा लाश की तरह बिस्तर पर हैं.

हरीश के माता-पिता ने कोर्ट से अपील की थी कि हरीश राणा के ठीक होने की कोई संभावना नहीं है. 12 साल से अधिक समय से अचेत हरीश राणा की सांसें चल रही हैं इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इच्छा मृत्यु की अनुमति दी है. 

बता दें कि 20 अगस्त 2013 की तारीख ने सब कुछ बदल दिया. हरीश अपने पीजी की चौथी मंजिल से अचानक नीचे गिर गया. हादसे में उसके सिर में काफी गंभीर चोटें आई. जिसने हरीश की जिंदगी को बदल कर रख दिया.