भाजपा में शामिल हुए 150 एनकाउंटर करने वाले पूर्व IPS आनंद मिश्रा, कहा- मैं टिकट के लिए नहीं... पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए शामिल हुआ

भाजपा में शामिल हुए 150 एनकाउंटर करने वाले पूर्व IPS आनंद मिश्रा, कहा- मैं टिकट के लिए नहीं... पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए शामिल हुआ

नई दिल्ली : 150 एनकाउंटर करने वाले पूर्व IPS भाजपा में शामिल हुए है. कभी भाजपा से मोहभंग हुए युवा IPS अब भगवा ब्रिगेड में शामिल हो गए हैं. 2011 बैच के सेवानिवृत्त IPS आनंद मिश्रा भाजपा में शामिल हुए हैं. आनंद मिश्रा को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा की उपस्थिति में पार्टी में शामिल किया गया. 

VRS के बाद बक्सर से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए BJP से टिकट मांगा था. टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव में उतरने के बाद वह कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे. कुछ समय के लिए प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से भी मिश्रा जुड़े थे.  

भाजपा में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत में आनंद मिश्रा ने कहा कि मैं टिकट के लिए नहीं, पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए शामिल हुआ. हालांकि भाजपा से जुड़े सूत्रों के हवाले से खबर है कि आगामी विधानसभा चुनाव में मिश्रा बक्सर सीट से टिकट के प्रबल दावेदार हैं.