घनश्याम तिवाड़ी ने अशोक गहलोत पर साधा निशाना, कहा- अब उनकी बात ना दिल्ली मानती ना डोटासरा और जूली मानते

घनश्याम तिवाड़ी ने अशोक गहलोत पर साधा निशाना, कहा- अब उनकी बात ना दिल्ली मानती ना डोटासरा और जूली मानते

जयपुर : भाजपा से सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस दौरान उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत ने बोला था इंदिरा गांधी जिंदा होती तो बीजेपी पर प्रतिबंध लगा देती थी. मेरा ये कहना, ये अशोक गहलोत का अनर्गल आरोप है. कांग्रेस ने हिंदू मुस्लिम 1916 में शुरू किया. 

इसके बाद भारत के विभाजन की नींव रखी गई थी. फिर खिलाफत आंदोलन में मुस्लिम लीग से समझौता किया था. तब कांग्रेस ने खलीफा का समर्थन किया था.  दो राष्ट्र की थ्योरी तभी से शुरू हो गई थी. 1916, 1921, 1922, 1947 ये कांग्रेस का इतिहास है.

भारत एकमात्र देश जहां कांग्रेस ने हिंदू मुस्लिम के आधार पर विभाजन कराया. घनश्याम तिवाड़ी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी टुकड़े टुकड़े गैंग के सदस्य हैं.  अशोक गहलोत को हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए.

मुस्लिमों को बीजेपी के टिकट नहीं देने के सवाल पर तिवाड़ी ने कहा कि बीजेपी जीतने वाले को टिकट देती है. गहलोत अभी ना इधर के ना उधर के. अब ना दिल्ली मानती है ना डोटासरा और जूली मानते हैं. अपना अस्तित्व बचाने के लिए ऐसी बयानबाजी करते हैं.