जयपुर : भजनलाल सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है. अजमेर डिस्कॉम के सभी किसानों को दो ब्लॉक सप्लाई जल्द होगी. डिस्कॉम क्षेत्राधिकार में दो जिलों को छोड़कर शेष सभी जिलों में दिन में बिजली मिल रही है. नागौर-चित्तौड़गढ़ जिले को भी जल्द ही इस श्रेणी में लाने के प्रयास शुरू हुए हैं.
ऊर्जा सचिव एवं चेयरमैन डिस्कॉम्स आरती डोगरा ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए. VC के जरिए अजमेर एवं जोधपुर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशकों, प्रसारण निगम तथा जयपुर विद्युत वितरण निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा में निर्देश दिए.
नागौर सर्किल में प्रसारण निगम के 220KV GSS निर्माण तथा इससे जुड़ने वाले 33KV के 4 सब स्टेशनों में ट्रांसमिशन क्षमता वृद्धि तथा इंटर कनेक्शन के कार्य आगामी जून माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए. इस GSS के बनने से 33KV के 4 सब स्टेशनों से दो ब्लॉक में सप्लाई दी जा सकेगी. अभी राजस्थान के 24 जिलों में कृषि उपभोक्ताओं को दिन में बिजली मिल रही है.