जयपुर : सोने-चांदी के भावों में गिरावट का दौर जारी है. कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का घरेलू बाजार पर भी असर देखने को मिला है. जयपुर सर्राफा कमेटी के भावों की घोषणा के बाद आज शाम भाव में और गिरावट आयी है. बुधवार की तुलना में सर्राफा कमेटी के भावों में आज भी गिरावट आयी थी.
आज दोपहर जारी भावों के अनुसार सोने में 4,100 रुपए और चांदी में रही 7,000 रुपए की कमी रही. बुधवार के 1,59,800 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम हो कर सोना 1,55,700 रुपए रह गया. चांदी भी बुधवार के 2,58,000 रुपए प्रति किलो से कम हो कर 2,45,000 रुपए प्रति किलो रह गई.
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिकवाली के कारण फिलहाल सोने-चांदी के भावों में और कमी आयी है. फिलहाल जयपुर बुलियन कारोबारी सोना 1,52,200 रुपए प्रति 10 ग्राम बता रहे हैं. चांदी का हाजिर में 2,38,000 रुपए प्रति किलो का भाव बोला जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में 2.75 फीसदी की गिरावट आई है.
वहीं सोना 4682.92 डॉलर प्रति ओंस बोला जा रहा है. चांदी के अंतरराष्ट्रीय भावों में 5.76 फीसदी की गिरावट आई है. चांदी 70.906 डॉलर प्रति ओंस बोली जा रही है. कारोबारियों को अब भी बाजार में मंदी की आशंका है. उन्होंने कहा कि जब तक कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता नहीं होती तब तक बाजार में असमंजस का दौर जारी रहेगा.