सरिस्का बाघ परियोजना से खुशखबरी, बाघिन ST-17 ने 3 शावकों को दिया जन्म 

सरिस्का बाघ परियोजना से खुशखबरी, बाघिन ST-17 ने 3 शावकों को दिया जन्म 

जयपुर: सरिस्का से आ रही इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है. सरिस्का बाघ परियोजना से खुशखबरी मिली है. बाघिन ST-17 ने 3 शावकों को जन्म दिया. 
अकबरपुर रेंज में कैमरा ट्रैप और गश्त के दौरान शावकों की पुष्टि की है. 

कैमरा ट्रैप में बाघिन ST-17 के साथ तीनों शावक स्पष्ट दिखाई दिए. वन विभाग के अनुसार बाघिन और शावकों की गतिविधि फिलहाल सामान्य है. बाघिन ST-17 का यह दूसरा सफल प्रजनन है. नए शावकों के जन्म से सरिस्का में बाघों की संख्या 52 हुई.

सरिस्का बाघ परियोजना से खुशखबरी: 
-बाघिन ST-17 ने 3 शावकों को दिया जन्म 
-अकबरपुर रेंज में कैमरा ट्रैप और गश्त के दौरान शावकों की पुष्टि
-कैमरा ट्रैप में बाघिन ST-17 के साथ तीनों शावक स्पष्ट दिखाई दिए
-वन विभाग के अनुसार बाघिन और शावकों की गतिविधि फिलहाल सामान्य 
-बाघिन ST-17 का यह दूसरा सफल प्रजनन 
-नए शावकों के जन्म से सरिस्का में बाघों की संख्या हुई 52