टोंक: प्रदेश की लाइफलाइन बीसलपुर बांध से खुशखबरी सामने आई है. बांध में पानी की बम्पर आवक शुरू हुई है. बांध तक पानी पहुंचाने वाली त्रिवेणी नदी 5.10 मीटर के उफान पर बह रही है. त्रिवेणी नदी इस मानसून सीजन के सबसे ऊंचे वेग से बह रही है. भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ क्षेत्रों में भारी बारिश का असर हुआ है.
बीसलपुर में पानी की ज़बरदस्त आवक हो रही है. बांध का गेज बढ़कर 313.57RL मीटर हुआ है. बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 RL मीटर है. अपनी पूर्ण भराव क्षमता के मुकाबले बांध में करीब 65.42% पानी स्टोर हुआ है. बीसलपुर बांध से जयपुर, अजमेर, टोंक सहित कई ज़िलों के करोड़ों लोगों की प्यास बुझती है.