झारखंड के पलामू-राजहरा स्टेशन पर बेपटरी हुई मालगाड़ी, बड़े हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं

झारखंड के पलामू-राजहरा स्टेशन पर बेपटरी हुई मालगाड़ी, बड़े हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं

नई दिल्ली : झारखंड के पलामू-राजहरा स्टेशन पर मालगाड़ी बेपटरी हो गई है. कोयला लदी मालगाड़ी की 10 से 12 बोगियां बेपटरी हुई हैं. अचानक अनियंत्रित होकर मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. गनीमत रही कि इस बड़े हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

यह मालगाड़ी टोरी से मुगलसराय जा रही थी. रेल हादसे से अप लाइन पर परिचालन पूरी तरह प्रभावित होने से रेल परिचालन ठप हो गया है. मालगाड़ियां और कई पैसेंजर ट्रेनें अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर रुकी हुई हैं. घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे ने बचाव और राहत कार्य शुरू किया है.