जयपुर: सरकार के विश्राम गृहों को नई जरूरत के मुताबिक लक्जरी लुक देने के बाद अब इनकी दरों में खासी वृद्धि की गई है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बारे में आदेश जारी करके कुछ नई श्रेणियां बनाते हुए दरें तय की हैं तो कुछ पुरानी दरों को संशोधित किया है. विभाग ने अलग अलग श्रेणियों में 700 रुपए से लेकर 4500 रुपए तक बढ़ाये हैं.
अब आपको राजस्थान के सरकारी विश्राम गृहों और दिल्ली के राजस्थान हाउस में निजी तौर पर ठहरने के लिए कुछ ज्यादा जेब हल्की करनी होगी. सामान्य प्रशासन विभाग ने डी श्रेणी के सरकारी विश्राम गृहों में अलग अलग श्रेणियों में दरों में बढ़ोतरी की है.
बढ़ोतरी का अंकगणित
अलग अलग श्रेणियों में 800,1300, 1400, 2300,2700, 2800,3300,3700,4500 रुपए की बढ़ोतरी की गई है.
23 जिलों को रखा सामान्य श्रेणी में:
बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, धौलपुर, दौसा, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जालोर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, नागौर,पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही, श्रीगंगानगर और टोंक रखे गये सामान्य जिलों की श्रेणी में
जबकि अलवर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर और सवाई माधोपुर की अलग श्रेणी बनाई गई है
अब 23 शहरों में सूइट का किराया होगा 1500 रुपए जो कि 15.02.2021 को किया था 200 रुपए
तब जयपुर के अलावा प्रदेश के अन्य अतिथि गृहों में किया था सौ की जगह 200 रुपए सूइट का किराया यानि अब इन 23 जिलों में विश्राम गृहों में सूइट की दरों में हुई 1300 रुपए की वृद्धि
अब इन 23 जिलों में एसी कमरे की दर हुई 200 के बजाय 1000 रुपए, यानि 800 रुपए बढ़े
इन जिलों में नॉन एसी कमरा मिलेगा सौ के बजाय अब 800 रुपए में यानि इस श्रेणी में वृद्धि हुई 700 रुपए
चाय मिलेगी 10 के बजाय 25 रुपए में,15 रुपए बढ़े
कॉफी मिलेगी अब 15 के बजाय 40 रुपए में,25 रुपए बढ़े
नाश्ता मिलेगा 60 के बजाय 125 रुपए का, 65 रुपए बढ़े
वहीं बाकी 5 शहरों- अलवर,कोटा,बीकानेर,भरतपुर और सवाई माधोपुर सूइट का किराया होगा 3000 रुपए जो कि 15.02.2021 को किया था 200 रुपए यानि 2800 रुपए बढ़े
इन 5 जिलों में एसी कमरे अब मिलेंगे 2500 रुपए जो कि जयपुर के अलावा पूरे राजस्थान में दर थी 200 रुपए यानि 2300 रुपए बढ़े
इन 5 जिलों में नॉन एसी कमरा अब मिलेगा सौ के बजाय 1500 रुपए में यानि 1400 रुपए बढ़े
इन 5 जिलों में चाय मिलेगी 10 के बजाय 25 रुपए में,बढ़े 15 रुपए,
इन 5 जिलों में कॉफी मिलेगी 40 रुपए में, बढ़े 25 रुपए, नाश्ता मिलेगा 125 रुपए में, बढ़े 65 रुपए
जबकि वेज लंच/ डिनर मिलेगा 225 रुपए में
जयपुर के विश्राम गृहों की दरें:
जयपुर के राजकीय विश्राम भवनों में के लिए अलग अलग श्रेणियों में हुई दरों में भारी वृद्धि
पूर्व में अलग अलग समयावधि के बजाय जयपुर में सूइट की एकमात्र दर थी 300 रुपए
अब 1 मार्च से 31 अक्टूबर के लिए सूइट की दर की 4000 रूपये यानि 3700 रुपए बढ़े
जबकि 1 नवंबर से 28,29 फरवरी तक सूइट मिलेगा 4800 रुपए में यानि 4500 रुपए की बढ़ोतरी
1 मार्च से 31 अक्टूबर तक जयपुर में एसी कमरा मिलेगा अब 3000 रुपए में जो कि पहले 300 रुपए में था उपलब्ध
यानि 2700 रुपए बढ़े इस श्रेणी में
जबकि 1 नवंबर से 28,29 फरवरी तक एसी कमरा मिलेगा अब 3600 रुपए में जो कि पहले 300 रुपए में था उपलब्ध
यानि इस श्रेणी में हुई 3300 रुपए की वृद्धि
जयपुर में नॉन एसी कमरों की श्रेणी हटा दी गई है
लेकिन 1 मार्च से 31 अक्टूबर तक अतिरिक्त बेड के देने होंगे 300 रुपए
और 1 नवम्बर से 28/29 फरवरी तक देने होंगे 350 रुपए
जबकि चाय मिलेगी 10 के बजाय 25 रुपए में
कॉफी मिलेगी अब 15 के बजाय 40 रुपए में
नाश्ता मिलेगा 60 के बजाय 125 रुपए का, लंच/ डिनर की श्रेणी अब तक नहीं थी, अब यह 225 रुपए में होगा उपलब्ध
दिल्ली के राजस्थान हाउस के लिए अलग अलग श्रेणियों में हुई दरों में भारी वृद्धि
दिल्ली के राजस्थान हाउस की दरें हुईं संशोधित
राजस्थान हाउस में अब चाय मिलेगी 10 के बजाय 25 रुपए में
कॉफी मिलेगी अब 15 के बजाय 40 रुपए में
नाश्ता मिलेगा 60 के बजाय 125 रुपए का
वेज लंच और डिनर की दर सौ रुपये थी जो कि अब 125 रुपए बढ़कर 225 रुपए हो गई है
पर्यटन शहरों की बनी अलग श्रेणी:
अजमेर,माउंट आबू,जैसलमेर,जोधपुर और उदयपुर के पर्यटन शहरों के विश्राम भवनों के लिए बनाई अलग श्रेणी
इनमें 1 मार्च से 31 अक्टूबर तक सूइट – मिलेगा ₹3000,एसी कमरा – ₹2500
नॉन-एसी – ₹1500 और अतिरिक्त बेड मिलेगा ₹250 में
जबकि 1 नवम्बर से 28/29 फरवरी तक सूइट मिलेगा – ₹3600,एसी – ₹3000,नॉन-एसी – ₹1800,अतिरिक्त बेड – ₹300
अन्य खाद्य दरें राज्य के समान ही रहेंगी.
विश्राम गृहों में ये दरें करीब 5 साल 1 माह बाद संशोधित की गईं हैं जिसमें एक ओर अलग श्रेणी बनाकर दरें तय की गईं हैं तो दूसरी ओर पुरानी श्रेणियों में भी महंगाई के हिसाब से दरें बढ़ाईं गईं हैं.