जयपुरः पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बड़ा बयान देते हुए मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को लेकर कहा कि अगले चुनाव तक किरोड़ी कहां रहेंगे पता नहीं. लेकिन बंगाल जैसा खेल राजस्थान में नहीं चलने वाला. हम सीने पर गोली खाना जानते हैं, पीठ पर नहीं.
अगर किरोड़ी अपने विभाग की जांच कराने का पत्र लिखते हैं. तो मैं मानूंगा कि किरोड़ी टाइगर हैं. सबके परिवार है, सबकी इज्जत है. दूसरे पर आरोप लगाओगे, तो खुद भी नहीं बच पाओगे.