नई दिल्लीः मार्च 2026 में GST कलेक्शन में 8.8% की बढ़त दर्ज की गई है. कुल संग्रह 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक हुआ है. मार्च 2025 में यह 1.83 लाख करोड़ रुपए रहा है. घरेलू बिक्री, आयात से बढ़े कर संग्रह से वृद्धि हुई. घरेलू राजस्व 5.9% बढ़कर 1.46 लाख करोड़ रुपए पहुंचा.
आयात से राजस्व 17.8% बढ़कर 53,861 करोड़ रुपए हुआ. मजबूत GST संग्रह ने सरकारी राजस्व,आर्थिक स्थिरता को मजबूती दी.