मानसून ने केरल में दस्तक दी, केरल के कई हिस्सों में पिछली रात से ही भारी बारिश हो रही

मानसून ने केरल में दस्तक दी, केरल के कई हिस्सों में पिछली रात से ही भारी बारिश हो रही

नई दिल्ली: मानसून ने केरल में दस्तक दी. केरल के कई हिस्सों में पिछली रात से ही भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कहा कि मॉनसून भारत में प्रवेश कर चुका है. दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने को लेकर मौसम विभाग ने कहा.

3 से 4 दिनों में कर्नाटक तट से होते हुए मानसून गोवा की अक्षांश रेखा तक आगे बढ़ेगा. मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसमी परिस्थितियां फिलहाल अनुकूल है. अनुमान है कि 10 जून के बाद मानसून की प्रगति धीमी होने की संभावना है.

आपको बता दें कि आज मानसून ने भारत में दस्तक दे दिया. मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून आज केरल में पहुंचा. इससे केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु भारी में बहुत ज्यादा भारी बारिश की संभावना है. 5 से 7 दिनों के दौरान केरल के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने केरल के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 

निचले इलाकों में जलभराव, नदियों में उफान और भूस्खलन की आशंका है. पूर्वोत्तर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मैदानी इलाकों में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि की संभावना है. राजस्थान में कहीं-कहीं धूल भरी आंधी के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है. पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में मौसम बदलेगा.