जयपुर: इस बार पुलिस होली को लेकर संदेह की स्थिति बनी हुई है. 2 दिन धुलंडी मनाने के कारण संदेह की स्थिति बनी हुई है. पुलिस मुख्यालय ने इस बारे में निर्देश जारी किए हैं. स्थानीय कानून व्यवस्था की परिस्थितियों के अनुसार पुलिस होली का निर्णय खुद के स्तर पर लिया जाए. SP, रेंज IG, पुलिस आयुक्त अपने स्तर पर फैसला करेंगे.
वहीं संभवतया आज दोपहर बाद पुलिस की होली होगी. कल धुलंडी पर शहर की सड़कों पर पुलिसकर्मी तैनात थे और आज भी उसी ड्यूटी पर पुलिस तैनात है. जनता की होली शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने के बाद पुलिस आज शाम होली खेलेगी. पुलिस रविवार सुबह से लगातार ड्यूटी पर है.
खुद पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल कल पूरे दिन शहर का राउंड ले रहे थे. जिससे जनता शांतिपूर्ण रंगों का त्यौहार मना सके. हमेशा धुलंडी के अगले दिन सुबह पुलिस होली मनाती है लेकिन इस बार धार्मिक मान्यता के चलते लोग दो दिन धुलंडी मना रहे हैं, ऐसे में सुबह के स्थान पर पुलिस की होली आज शाम होगी. यादगार भवन में शाम 4 बजे ट्रैफिक पुलिस होली मनाएगी.