जैसलमेर: जैसलमेर में भीषण हादसे में कालबेलिया डांसर की मौत हो गई. जैसलमेर के गफूर भट्टा इलाके में गुरुवार दोपहर में दर्दनाक हादसा हुआ. तेज रफ्तार कार ने तीन सगी बहनों को टक्कर मारी. 18 वर्षीय रवीना की मौके पर ही मौत हो गई.
कल्पना और ममता हादसे में घायल है. स्पीड ब्रेकर पर चालक का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ. कार ने रवीना को करीब 20 फीट तक घसीटा. जवाहिर अस्पताल में डॉक्टरों ने रवीना को मृत घोषित किया. घायल कल्पना का इलाज जारी, हालत गंभीर बताई जा रही है.
कार चालक 65 वर्षीय तोगाराम खत्री भी घायल है. अस्पताल में भर्ती है. तीनों बहनें जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड की निवासी है. जैसलमेर के होटलों-रिसॉर्ट्स में कालबेलिया नृत्य कर आजीविका चलाती थीं. कोतवाली पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू की.
जैसलमेर में भीषण हादसा, कालबेलिया डांसर की मौत:
-जैसलमेर के गफूर भट्टा इलाके में आज दोपहर में हुआ दर्दनाक हादसा
-तेज रफ्तार कार ने तीन सगी बहनों को मारी टक्कर
-18 वर्षीय रवीना की मौके पर ही मौत, कल्पना और ममता हादसे में घायल
-स्पीड ब्रेकर पर चालक का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा
-कार ने रवीना को करीब 20 फीट तक घसीटा
-जवाहिर अस्पताल में डॉक्टरों ने रवीना को मृत घोषित किया
-घायल कल्पना का इलाज जारी, हालत गंभीर बताई जा रही
-कार चालक 65 वर्षीय तोगाराम खत्री भी घायल, अस्पताल में भर्ती
-तीनों बहनें जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड की निवासी
-जैसलमेर के होटलों-रिसॉर्ट्स में कालबेलिया नृत्य कर चलाती थीं आजीविका
-कोतवाली पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू की