धौलपुरः धौलपुर में भीषण सड़का हादसा हुआ. जहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे में कार सवार 2 युवकों की दर्दनाक मौत हुई है. 3 अन्य को उपचार के लिए हायर सेंटर रैफर किया गया है.
कौलारी थाना इलाके के कौलूआ के पास की ये घटना है. सूचना के बाद कौलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. मृतकों के शवों को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है. कौलूआ का पुरा गांव उधारी के पैसे लेने जा रहे थे. इसी दौरान बीच रास्ते में ये हादसा हो गया जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है.