डीडवाना में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत

डीडवाना में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत

डीडवाना: पुष्कर हाईवे पर निम्बीखुर्द गांव के पास सड़क हादसा हुआ है. अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. बाइक चालक नरेश मेघवाल की मौके पर मौत हो गई. शव को राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में मृतक के परिजन और ग्रामीणों की भीड़ लग गई. 

मृतक के दादा नानुराम मेघवाल ने ट्रेलर चालक के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दी. रिपोर्ट के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है.