सवाई माधोपुर में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत

सवाई माधोपुर में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी. बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है. 

बामनवास थाना अंतर्गत खेड़ली गांव के पास ये  हादसा हुआ. हादसे में खुशीराम नामक युवक की मौत हुई है. साथी युवक विक्रम गुर्जर गंभीर रूप से घायल हुआ है.