सिरोहीः सिरोही के पिंडवाड़ा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. भीमाना कट के पास ट्रेलर और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई. हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है. वहीं 1 युवक गंभीर घायल हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंची.
घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. सूचना मिलते ही रोहिड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भीमाना कट के पास हादसा हुआ.