IMD का मई का पूर्वानुमान... गर्मी से राहत के संकेत, अंडमान-निकोबार में 14-16 मई के बीच मानसून की एंट्री संभव

IMD का मई का पूर्वानुमान... गर्मी से राहत के संकेत, अंडमान-निकोबार में 14-16 मई के बीच मानसून की एंट्री संभव

नई दिल्लीः IMD का मई का पूर्वानुमान, गर्मी से राहत के संकेत है. देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या कम रहेगा. प्री-मानसून बारिश औसत से 110% तक ज्यादा होने की संभावना है. दक्षिण, उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम के कुछ हिस्सों में गर्मी बढ़ेगी. हिमालय की तराई, गुजरात-महाराष्ट्र में लू के दिन बढ़ सकते हैं. कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के आसार है. 

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम बारिश हो सकती है. उत्तर-पश्चिम, मध्य और कुछ पूर्वोत्तर हिस्सों में रात का पारा कम रहेगा. अंडमान-निकोबार में 14-16 मई के बीच मानसून की एंट्री संभव है. इस बार तय समय से पहले मानसून की दस्तक के संकेत है.