जयपुरः प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है. पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश का आंकड़ा जारी किया गया है जल संसाधन विभाग ने बारिश का आंकड़ा जारी किया है. बूंदी जिले के के.पाटन में 35 MM, रायथल में 32 MM, नैनवां में 31 MM, तालेड़ा में 12 और बूंदी शहर में 9 MM बारिश दर्ज की गई.
डीग जिले के सिकरी में 26 MM और पहाड़ी में 15 MM बारिश दर्ज की गई. दौसा जिले के कुंडल में 16 MM और सैंथल में 15 MM बारिश दर्ज हुई. खैरथल-तिजारा जिले के हरसौली में 26 MM खैरथल में 23 MM, मुंडावर में 15 MM और तिजारा में 13 MM बारिश दर्ज हुई. टोंक जिले के नगरफोर्ट में 25 MM और देवली में 15 MM बारिश दर्ज हुई. चूरू जिले के सिधमुख में 14 MM और बिदासर में 12 MM बारिश दर्ज की गई.