जयपुर: सचिवालय में एक ओर पर्याप्त कक्षों की कमी है तो दूसरी ओर उपलब्ध कक्षों का असंगत आवंटन परेशानी और बढ़ा रहा है. प्रमोट होकर हाल ही में प्रमोशन पोस्टिंग पाने वाले सचिवालय सेवा के डीएस और सीनियर डीएस स्तर के अधिकारियों को इसी अव्यवस्था के चलते इसी अव्यवस्था का दंश झेलना पड़ रहा है.
सचिवालय सेवा के अधिकारी जब डीएस या सीनियर डीएस बने तब 8 माह के इंतजार के बाद उन्हें प्रमोशन पोस्टिंग तो मिल गई लेकिन संसाधनों का यथोचित वितरण न होने से उनकी खुशी काफ़ूर हो गई.
क्यों नहीं हुआ कक्षों का न्यायसंगत आवंटन ?
-सचिवालय सेवा में कमरों की कमी है.
-इसलिए 7600 ग्रेड पे वाले डीएस और 8700 ग्रेड पे वाले सीनियर डीएस को ही अलग कक्ष का प्रावधान है लेकिन इस कमी के साथ उपलब्ध कक्षों का यथोचित आवंटन न होना कोढ़ में खाज का काम कर रहा है.
-आलम यह है कि गृह विभाग - अभियोजन के सीनियर डीएस को सेक्शन में बैठकर काम करना पड़ रहा है जहां जगह की कमी के चलते कंप्यूटर और अन्य संसाधन टेबल के बजाय दूसरे स्थान पर रखने पड़ रहे हैं.
-इसका कारण यह है कि उनकी ओर से चाहे गए कक्ष संख्या 7228 के बजाय 7232 संख्या का कक्ष बिना चेक किए आवंटन कर दिया क्योंकि यह कक्ष 5400 ग्रेड पे वाले जेडीए के एटीपी के नाम से पहले ही आवंटित था.
-वहीं कक्ष संख्या 7228 में 4800 के ग्रेड पे वाले कंप्यूटर प्रोग्रामर ने आनन फानन में अपनी प्रिंट किया लेबल चस्पां करके उस कक्ष पर अधिकार कर लिया जबकि सरकारी रिकॉर्ड में वह न्याय विभाग को आवंटित है जो कि नियम विरुद्ध है क्योंकि हर बार कक्ष विभाग के बजाय विभाग के यथोचित पदनाम को आवंटित होता है.
-ऐसे में सचिवालय सेवा के कक्षों के पात्र अधिकारी तो बिना कक्षों के सेक्शन में भरी गर्मी में काम के रहे हैं जहां पर उनका सारा स्टाफ है और दूसरे विभागों के कम ग्रेड पे वाले अधिकारियों, कर्मियों को पूरा कक्ष मिला हुआ है.
-सचिवालय में मुख्य भवन से लेकर खाद्य भवन और अन्य भवनों में ऐसे कक्ष मिल जायेंगे जहां नेमप्लेट के नाम पर कंप्यूटर प्रिंट वाली पर्ची में कंप्यूटर प्रोग्रामर, एसीपी और अन्य कर्मी का पदनाम लिखा मिल जाएगा और डीएस और सीनियर डीएस स्तर के अधिकारियों को कमरा नहीं मिलने से मजबूरन सेक्शन में जाकर काम करना पड़ रहा है.
-खाद्य भवन का न्याय विभाग के नाम आवंटित कक्ष संख्या 7228 ही नहीं, ऐसा ही एक कक्ष मुख्य भवन का कक्ष संख्या 1008 भी है.
-वहीं सचिवालय का कक्ष संख्या 1116 तो ऐसा कक्ष है जिसमें एक,दो नहीं सचिवालय सेवा के 4 सीनियर अधिकारी बैठकर काम करने को मजबूर हैं.
हाल ही में जब अधिकारियों को बड़ी संख्या में जब प्रमोशन पोस्टिंग मिली तब यह समस्या और बढ़ गई.