जयपुरः 1 अगस्त से डीएलसी की बढ़ी हुई दरें लागू होगी. जयपुर में DLC दरों में 5 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूर किया गया है. पिछले दिनों कलेक्ट्रेट सभागार में जिला दर निर्धारण समिति की बैठक हुई. DLC दरों में प्रस्तावित वृद्धि के प्रस्ताव मंजूर हुए.
महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग की ओर से निर्देश दिए गए. अनुमोदित DLC दरों के फिडिंग के संबंध में निर्देश. 20 जुलाई तक अनुमोदित प्रस्तावों को ई-पंजीयन सॉफ्टवेयर इन्द्राज करने के निर्देश. शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त अलग-अलग प्रस्तावों के आधार पर दरें तय की गई है.