इस वर्ष भारत में चार पहिया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की रफ्तार दो गुना, फोर व्हीलर कारोबार 60% बढ़ा

इस वर्ष भारत में चार पहिया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की रफ्तार दो गुना, फोर व्हीलर कारोबार 60% बढ़ा

नई दिल्ली : इस वर्ष भारत में चार पहिया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की रफ्तार दो गुना बढ़ गई  है. 1,60,000 यूनिट्स की बिक्री के साथ फोर व्हीलर EV कारोबार 60% बढ़ गया है. EV निर्माताओं में पांचवे नंबर पर चीन की कार निर्माता BYD पहुंची. 

BYD ने इस वर्ष अब तक पिछले वर्ष की तुलना में की करीब डेढ़ गुना बिक्री हुई है.  2024 में  2,870 EV बिके थे, इस वर्ष 30 नवंबर तक 5,121 EV की बिक्री हुई. BYD कारोबार का विस्तार कर रही है, 2023 से 2025 तक 47 शोरूम हैं. BYD ने हाल ही नवंबर में हरियाणा में नया शोरूम खोला है.