राजस्थान में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को लग रहे पंख, भजनलाल सरकार का 'सड़क कनेक्टिविटी' को लेकर संदेश, सुदृढ़ सड़कें गांवों-बाजारों और शहरों को विकास से जोड़ने की कड़ी

राजस्थान में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को लग रहे पंख, भजनलाल सरकार का 'सड़क कनेक्टिविटी' को लेकर संदेश, सुदृढ़ सड़कें गांवों-बाजारों और शहरों को विकास से जोड़ने की कड़ी

जयपुर: राजस्थान में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को पंख लग रहे है. भजनलाल सरकार का 'सड़क कनेक्टिविटी' को लेकर संदेश दिया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट में लिखा है कि सुदृढ़ सड़कें गांवों-बाजारों और शहरों को विकास से जोड़ने की कड़ी है.

राज्य सरकार प्रदेश का सड़क तंत्र मजबूत बनाने में की दिशा में प्रयासरत है. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि नॉन पेचेबल-मिसिंग लिंक सड़कों के कायाकल्प की पहल साकार हो रही है. सड़कों के सुधार से लोगों का आवागमन ज्यादा सुरक्षित-सुविधाजनक होगा. 

सरकार प्रदेश के हर कोने-कोने तक विकास की गति पहुंचाने को लेकर प्रतिबद्ध है. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में सड़क तंत्र मजबूत होने से गांव और शहर बेहतर तरीके से कनेक्ट होंगे. विकास की नई रफ्तार के लिए सड़क नेटवर्क को सरकार मजबूत कर रही है.