कम बरसात ने बढ़ाई जयपुर की चिंता! इस बार बीसलपुर बांध नहीं भरने से बढ़ी चिंता, बांध का लेवल 309.6 रहने तक मिलता रहेगा पानी

कम बरसात ने बढ़ाई जयपुर की चिंता! इस बार बीसलपुर बांध नहीं भरने से बढ़ी चिंता, बांध का लेवल 309.6 रहने तक मिलता रहेगा पानी

जयपुर: कम बरसात ने जयपुर वासियों की की चिंता बढ़ा दी है! इस बार बीसलपुर बांध नहीं भरने से चिंता बढ़ गई है, लेकिन जून तक जयपुर में परेशानी नहीं आएगी. बांध का लेवल 309.6 रहने तक पानी मिलता रहेगा. इसके बावजूद विभाग ने चुनौतियों से निपटने की तैयारी शुरू की. कंटीजेंसी प्लान को लेकर जलदाय विभाग एक्टिव हुआ. टेल एंड में पानी की समस्या को दूर करने पर फोकस रहेगा. बंद पड़े ट्यूबवेल और हैंडपंप को सुचारू करने की योजना है.

आपको बता दें कि दिवाली बाद पानी की कटौती होगी! जयपुर में बीसलपुर से पानी सप्लाई से जुड़ी बड़ी खबर है. अक्टूबर में मांग कम होने से सप्लाई घटाई जाती है. लेकिन इस बार तापमान अभी भी ज्यादा बना हुआ है. इसलिए जलदाय विभाग तुरंत बड़ी कटौती नहीं करेगा. अब सर्दियों के हिसाब से सप्लाई में कटौती दिवाली बाद होगी.

आपको बता दें कि मानसून विदा हो गया है लेकिन जनता अभी प्यासी है. राजस्थान में कमजोर बारिश का असर दिखाई देने लगा है. कई जिलों में पेयजल संकट गहराने लगा है. राजधानी जयपुर सहित कई शहरों में पानी सप्लाई प्रभावित हो रही है. छोटे कस्बों में दो-तीन दिन के अंतराल से पानी आ रहा है. वहीं जयपुर में अब विभाग ने पानी की सप्लाई घटाई है. बाहरी इलाकों में अभी से पानी की समस्या होने लगी है. जलदाय विभाग के अधिकारियों के भी हाथ-पांव फूलने लगे हैं.