जयपुर: 51वीं सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह किया गया. समारोह में अलंकार महिला पी.जी. कॉलेज में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया. मुख्यमंत्री ने समारोह में भारत माता की जयकारों के साथ संबोधन की शुरुआत की. मुख्यमंत्री ने समारोह में मौजूद सभी माननीयों का आभार जताते हुए भारत के अलग अलग राज्यों से आए खेल प्रेमियों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया.
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति और अनमोल धरोहर है. योग हमें स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने की कला सिखाता है. आज योग और प्राणायाम करोड़ों लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा है. योग शरीर और आत्मा को जोड़ने की पद्धति है,इससे तनाव दूर होता है. पहला सुख निरोगी काया के लिए जीवन में योग का बड़ा योगदान है. हमने युवाओं से जो वादा किया है उसे हम लगातार पूरा कर रहे हैं. पहले पेपर लीक होते थे लेकिन आज ढाई साल में कोई पेपर लीक नहीं हुआ.
#Live :- 51वीं सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह, जयपुर https://t.co/uvKqqEZ2kt
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) October 6, 2026
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमने निजी क्षेत्र में 5 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया है. हमारी सरकार युवाओं को रोजगार और प्रोत्साहन के लिए लोन भी दे रही है. 2029 तक हमें देश को नशा मुक्त करना है और इसके लिए योग जरूरी है. पीएम मोदी ने देश के युवाओं को अमृत पीढ़ी और राष्ट्र निर्माता कहा है. हमें योग को दैनिक जीवन का अहम हिस्सा बनाकर स्वस्थ भारत का निर्माण करना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारत के अलग अलग राज्यों से आए खेल प्रेमियों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन है. योग हमारी प्राचीन संस्कृति और अनमोल धरोहर है. योग हमें स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने की कला सिखाता है. आज योग और प्राणायाम करोड़ों लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा है. योग शरीर और आत्मा को जोड़ने की पद्धति है,इससे तनाव दूर होता है. पहला सुख निरोगी काया के लिए जीवन में योग का बड़ा योगदान है.