फ्रांस में 'भारत इनोवेट्स' समिट का उद्घाटन, पीएम मोदी बोले- भारत-फ्रांस के रिश्ते बेहद मजबूत, दोनों देश मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे

नई दिल्लीः फ्रांस में 'भारत इनोवेट्स' समिट का उद्घाटन हुआ. PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उद्घाटन किया. मोदी ने कहा कि भारत-फ्रांस हमेशा साथ मिलकर चलेंगे. भारत-फ्रांस के बीच एक कनेक्शन है. भारत में स्टार्टअप क्रांति चल रही है. दुनिया के संबंध साझा हितों से जुड़े है. भारत आज बदलाव के बड़े दौर से गुजर रहा है.    

भारत-फ्रांस के रिश्ते बेहद मजबूत है. दोनों देश मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे है. चुनौतियां ज्यादा हैं तो अवसर भी हैं. विश्व अभूतपूर्व उथल-पुथल से गुजर रहा है. भारत की प्राथमिकता मानवता और तकनीक है. भारत का युवा समाधान तलाश रहा है.