नई दिल्ली : भारत 30 दिन तक रूस का कच्चा तेल खरीद सकेगा. ईरान जंग के बीच अमेरिका ने छूट दी है. इससे महीनों से समंदर में भटक रहे रूसी तेल जहाजों को राहत मिलेगी. अमेरिका ने यूक्रेन जंग शुरू होने की धमकी दी थी.
विभिन्न देशों को रूसी तेल नहीं खरीदने की धमकी दी थी. US ने रूसी तेल से जुड़ी कुछ शिपिंग कंपनियों और टैंकरों पर सख्त प्रतिबंध लगाए थे. इससे कई जहाजों के बीमा, भुगतान और पोर्ट एंट्री पर सवाल खड़े हो गए थे.
बता दें कि ईरान-इजराइल जंग का आज सातवां दिन है. ईरान पर इजरायल के हमले जारी हैं. इजराइल पर ईरान का जवाबी एक्शन देखने को मिला है. ईरान ने इजराइल पर मिसाइलें दागी हैं. तेल अवीव पर ईरान की मिसाइलें गिरी हैं. ईरानी हमले में तेल अवीव में भारी तबाही हुई है. इजराइल का एयर डिफेंस सिस्टम ईरानी हवाई हमलों को रोकने में नाकाम रहे हैं. दुबई में भी ईरानी सेना का हवाई हमला हुआ है.
ईरानी ड्रोन हमले के बाद दुबई में धमाके हुए हैं. इजरायल की लेबनान पर भी भीषण बमबारी हुई है. लेबनान की राजधानी बेरुत पर मिसाइल अटैक हुआ है. बेरुत के रिहायशी इलाकों में जोरदार धमाके हुए. फिलिस्तीन पर ईरान ने कई मिसाइलें दागी हैं. फिलिस्तीन के आसमान में मिसाइल दिखी है.