अब रूस से तेल खरीदने का तरीका बदलेगा भारत, मध्यस्थों से खरीदने के विकल्प पर विचार कर रही

अब रूस से तेल खरीदने का तरीका बदलेगा भारत, मध्यस्थों से खरीदने के विकल्प पर विचार कर रही

नई दिल्लीः भारत अब रूस से तेल खरीदने का तरीका बदलेगा. कंपनियां सीधे तेल खरीदने की बजाय मध्यस्थों से खरीदने के विकल्प पर विचार कर रही है. अमेरिका ने रूस से तेल आयात पर जो एक महीने की छूट दी थी उसे समाप्त कर दिया. ऐसे में यह सवाल चर्चित है कि क्या भारत रूस से तेल खरीद जारी रखेगा ? या अमेरिकन दबाव में आकर तेल निर्यात बंद कर देगा ?   

भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि रूस से तेल आयात जारी रहेगा, पर अलग तरीके से. असल में रूस से भारत को कम कीमत में तेल मिल रहा है. भारत कदापि रूस से तेल खरीद बंद नहीं करना चाहता है. पर कुछ क्षेत्रों में शिपिंग जोखिम, सप्लाई चेन में बाधा से मामला कुछ संवेदनशील है. मध्यस्थों के जरिए तेल खरीद एक जटिल प्रक्रिया है तथा इसमें निगरानी रहने की भी संभावना है.