IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज, शुभमन गिल पहली बार घरेलू जमीन पर करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी

IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज, शुभमन गिल पहली बार घरेलू जमीन पर करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी

नई दिल्लीः भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का आज से आगाज होने जा रहा है. 2 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां विंडीज के सामने भारत जीत की प्रबल दावेदार होगी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक टीम के खाते में जोड़ने का मौका होगा. खास बात ये है कि  शुभमन गिल पहली बार घरेलू जमीन पर भारत की कप्तानी करेंगे. 

इस सीरीज में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अहम अंक दांव पर होंगे. अहमदाबाद के पिच पर पहले दो दिन तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी. भारत की बल्लेबाजी और स्पिनर की तिकड़ी काफी मजबूत होगी. वहीं विंडीज की बल्लेबाजी, प्रमुख पेसर्स की चोट से गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है. 

वहीं अगर भारत और विंडीज के बीच मुकाबले की बात करे तो भारत के जीत की संभावना अधिक होगी. क्योंकि विंडीज की टीम पिछले मैच में डगमगा गई थी. विंडीज अपने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मात्र 27 रनों पर सिमटी थी. विंडीज के खिलाफ भारत 2002 से एक भी टेस्ट मैच नहीं हारा है.