इंडिगो एयरलाइंस संकट से यात्री हो रहे परेशान, जयपुर एयरपोर्ट पर आज हुई 20 फ्लाइट्स रद्द

इंडिगो एयरलाइंस संकट से यात्री हो रहे परेशान, जयपुर एयरपोर्ट पर आज हुई 20 फ्लाइट्स रद्द

जयपुर : इंडिगो एयरलाइंस संकट से यात्री परेशान हो रहे है. जयपुर एयरपोर्ट पर आज 20 फ्लाइट्स रद्द हुई हैं. सुबह से दोपहर 12 बजे तक 11 फ्लाइट रद्द हुई थी. वहीं दोपहर बाद से रात तक की 9 फ्लाइट्स रद्द हुई हैं. दोपहर 1:55 बजे इंडिगो की दिल्ली की फ्लाइट 6E-5096 रद्द हो गई हैं.

दोपहर 2:20 बजे इंडिगो की सूरत की फ्लाइट 6E-715 रद्द, शाम 5:25 बजे इंडिगो की चेन्नई की फ्लाइट 6E-694 रद्द. रात 9:35 बजे इंडिगो की पुणे की फ्लाइट 6E-6116 रद्द, रात 9:55 बजे बेंगलुरु की इंडिगो की फ्लाइट 6E-373 रद्द हो गई है.

रात 10:10 बजे इंडिगो की कोलकाता की फ्लाइट 6E-6427 रद्द, रात 11:35 बजे इंडिगो की हैदराबाद की फ्लाइट 6E-816 रद्द, रात 11:50 बजे इंडिगो की दिल्ली की फ्लाइट 6E-5136 रद्द, रात 11:55 बजे इंडिगो की मुंबई की फ्लाइट 6E-5166 रद्द हो गई है.

इंडिगो एयरलाइंस संकट के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला:
वहीं इंडिगो एयरलाइंस संकट के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. घरेलू उड़ानों के किराए पर सरकार ने अधिकतम सीमा लगाई है. 500KM तक की उड़ान का अधिकतम किराया 7,500 रुपए तय किया गया है. 500-1000 KM सेक्टर का अधिकतम किराया 12,000 रुपए, 1000-1500 KM उड़ानों का अधिकतम किराया 15,000 रुपए, और 1500 KM से अधिक दूरी पर अधिकतम किराया 18,000 रुपए तय किया गया है. 

नया आदेश आज से प्रभावी होगा. लेकिन किराया सीमा में UDF,PSF और टैक्स शामिल नहीं होंगे. बिजनेस क्लास और UDAN फ्लाइट्स पर यह सीमा लागू नहीं होगी. तय किया गया किराया सीमा अगली समीक्षा तक लागू रहेगा. वही सभी बुकिंग प्लेटफॉर्म पर यह किराया सीमा लागू होगी. एयरलाइंस को टिकट उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश है.