भीलवाड़ा: भीलवाड़ा से चौंका देने वाली खबर सामने आई है. जहां अंधविश्वास की आग में मासूम झुलस गया. भोपा के गर्म सरिये से बच्चे की हालत बिगड़ गई. दरअसल 3 साल के मासूम को उल्टी दस्त की शिकायत पर भोपा के पास ले गए थे. भोपा ने बच्चे की छाती और पेट पर गर्म सरिया लगा दिया. इसके बाद बच्चे की तबीयत सुधरने की बजाय और खराब हो गई.
जिले के रायपुर थाना क्षेत्र का ये मामला है. मासूम का महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार चल रहा है. बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है. बच्चे को डायरिया,उल्टी और दस्त की शिकायत और शरीर पर गर्म सरिये के निशान है. डॉक्टरों का कहना है कि समाज में शिक्षा की कमी और ऐसे अंधविश्वास से बच्चों को नुकसान होता है. जिससे संक्रमण बढ़ जाता है और साधारण बीमारी से ठीक होने वाले बच्चे भी मर सकते हैं. जागरूकता अभियान चलाने और सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने की बात कही.