दिल्ली में इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, CBI ने केस में दाखिल की चार्जशीट

दिल्ली में इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, CBI ने केस में दाखिल की चार्जशीट

नई दिल्लीः दिल्ली में इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है. CBI ने इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड केस में चार्जशीट दाखिल की है. 17 आरोपियों, 58 कंपनियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है. आरोपियों में 4 विदेशी नागरिक भी शामिल है. आरोपियों ने 111 शेल कंपनियां बनाई थीं. 

1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का ट्रांजेक्शन किया गया. नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ था. जिसमें लोगों से करोड़ों रुपये ठगे गए. फर्जी लोन ऐप्स, इन्वेस्टमेंट स्कीम के नाम पर ठगी करते थे. पोंजी-MLM, गेमिंग, पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर ठगी करते थे.