इजरायल-अमेरिका के टारगेट पर IRGC का कैंप, सैन्य ठिकानों पर हमले, लोगों का फ्यूल कोटा घटाया गया

इजरायल-अमेरिका के टारगेट पर IRGC का कैंप, सैन्य ठिकानों पर हमले, लोगों का फ्यूल कोटा घटाया गया

नई दिल्लीः इजरायल-अमेरिका के टारगेट पर IRGC का कैंप है. IRGC के बासिज फोर्स बेस पर बमबारी हुई. हमले में बासिज फोर्स को बड़े नुकसान का दावा किया गया है. हमले में IRGC का कैंप तबाह हुआ. कुर्दिस्तान इलाके में सैन्य ठिकानों पर हमले किए. धमाकों में कई सौनिकों की मौत का दावा किया है. 

अमेरिका ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी में है. रिपोर्ट के मुताबिक ईरान यूरेनियम भंडार शिफ्ट कर रहा है. इस्फहान से यूरेनियम हटा रहा है. अंडरग्राउंड बेस में यूरेनियम भंडार मौजूद है. गैस के रूप में कनस्तरों में यूरेनियम रखे है. 

फ्यूल कोटा 30 से घटाकर 20 लीटर कियाः
तेहरान में फ्यूल कोटा कम किया गया है. लोगों का फ्यूल कोटा घटाया गया है. फ्यूल कोटा 30 से घटाकर 20 लीटर किया है. तेल ठिकानों पर हमलों के बाद फैसला लिया गया है. 

ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग 40% से नीचेः
ईरान जंग के बीच ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग घटी है. सर्वे के अनुसार ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग 40% से नीचे आई है. 50% से ज्यादा लोग ट्रंप के खिलाफ है. स्टेट ऑफ द यूनियन स्पीच के बाद लोकप्रियता बढ़ी थी. पोलिंग कंपनी rasmussen reports में दावा किया गया है.