जयपुर डेयरी में कुछ उत्पादों की कीमतों में इजाफा, जानें किस पर कितने रुपए बढ़े

जयपुर डेयरी में कुछ उत्पादों की कीमतों में इजाफा, जानें किस पर कितने रुपए बढ़े

जयपुरः जयपुर डेयरी में दूध से बनने वाले कुछ उत्पादों की कीमतों में इजाफा किया गया है. सरस घी और दूध के दामों के बाद श्रीखंड, फ्लेवर्ड मिल्क और कोल्ड कॉफी के दाम बढ़ाए गए है. फ्लेवर्ड मिल्क, कोल्ड कॉफी तो इसी साल अप्रैल में ही बाजार में लांच किए. 

केसर-पिस्ता फ्लेवर का 20 रुपए वाला श्रीखंड अब 25 रुपए में मिलने लगा है. 200ML के फ्लेवर्ड मिल्क और कोल्ड कॉफी के कैन में 10 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. फ्लेवर्ड मिल्क और कोल्ड कॉफी का 30 रुपए वाला कैन अब 40 रुपए में मिल रहा है.