जयपुर : राजस्थान क्रिकेट संघ में लगातार चल रहे विवाद के कारण एक बार फिर जयपुर को वनडे क्रिकेट मैच की मेजबानी से वंचित रहना पड़ा है. यह लगातार 13वां साल है, जब जयपुर को भारतीय टीम के मैच की मेजबानी नहीं मिल रही. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया के 2026-27 के अंतरराष्ट्रीय घरेलू सीजन के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे व ऑस्ट्रेलिया की टीमें भारत दौरे पर आएंगी. देश के विभिन्न शहरों में मैच खेलेगी, लेकिन इसमें जयपुर का नाम शामिल नहीं है. प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों में इससे बड़ी निराशा है.
आरसीए में विवाद.....हाथ से फिसली मेजबानी
-13 साल से राजस्थान को वनडे क्रिकेट मैच की मेजबानी नहीं मिल रही
-आरसीए में विवाद के कारण बीसीसीआई तक आवाज उठाने वाला कोई नहीं
-टीम इंडिया के 2026-27 के अंतरराष्ट्रीय घरेलू सीजन के कार्यक्रम की घोषणा
-सीजन में कुल 22 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले 17 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे
-देशभर के क्रिकेट प्रशंसकों को मैच देखने का मौका मिलेगा
-लेकिन राजस्थान के क्रिकेट प्रेमी बस टीवी पर ही देख पाएंगे मुकाबले
-एक बार फिर जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम रहेगा सूना
-1983 से 2013 तक 19 वनडे खेले गए हैं जयपुर में
-लेकिन 2013 का भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच आखिरी मैच साबित हुआ
-13 साल से जयपुर में कोई इंटरनेशनल वनडे मैच नहीं हो रहा
जयपुर की झोली तो एक बार फिर खाली ही रही है, क्योंकि आरसीए के कर्णधार आपस में लड़ते हैं, बीसीसीआई तक राजस्थान की बात ही नहीं पहुंचा पाते, जो दावेदार करते हैं, उनको मैच मिल जाते है. रोटेशन के हिसाब से भी जयपुर का नंबर आता है, लेकिन मुंबई जाकर आवाज कौन उठाए. दूसरी तरफ देश के अन्य शहरों ने मेजबानी मिलते ही तैयारी भी शुरू कर दी है.
-2026-27 में कुल 22 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले 17 शहरों में खेले जाएंगे
-सीजन की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी
-इस दौरे में 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेले जाएंगे.
-वनडे मैच तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में होंगे
-टी20 मैच लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे
-श्रीलंकाई टीम का दौरा दिसंबर में होगा
-भारत से 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज होगी
-वनडे मैच दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में होंगे
-टी20 मैच की मेजबानी राजकोट, कटक और पुणे को मिली
-अगले साले जनवरी में जिम्बाब्वे का दौरा रहेगा
-जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे की टीम भारत में 3 वनडे मैच खेलेगी.
-कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में खेले जाएंगे ये मुकाबले
-सीजन का सबसे बड़ा आकर्षण बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी होगी
-इस टूर्नामेंट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे
-यह सीरीज 21 जनवरी 2027 से नागपुर में शुरू होगी.
-इसके बाद मुकाबले चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में खेले जाएंगे.