जयपुर: जयपुर नगर निगम के नतीजे घोषित किए गए. भाजपा के सुनील कोठारी महापौर बने है. जयपुर नगर निगम में भाजपा को बड़ी जीत मिली. सुनील कोठारी को 89 वोट मिले. 1 वोट नोटा को गया. महापौर की घोषणा होने के बाद कार्यभार ग्रहण होगा.
सूत्रों से मिली जानकारी के चलते आज ही महापौर कार्यभार ग्रहण करेंगे. ऐसे में महापौर कार्यालय को तैयार किया गया. महापौर कार्यालय में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई.
वहीं कोटा नगर निगम में भाजपा की अनुसूईया गोस्वामी महापौर बनी. भाजपा की अनुसूईया को 65 और कांग्रेस की सुनीता सुमन को 35 वोट मिले. महापौर अनुसूईया गोस्वामी जीतने के बाद नगर निगम पहुंची. साथी पार्षदों के साथ मेयर पद की कुर्सी संभाली. पिता रामकल्याण गोस्वामी समेत परिवार के लोग भी पहुंचे.