जयपुर : इन दिनों जयपुर में गर्मी बढ़ गई है. बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ से गर्मी ने तेवर नहीं दिखाए हैं. अप्रैल के पहले हफ्ते तक पारा 30 डिग्री से नीचे ही रहा था. हालांकि मंगलवार को पारा 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.
पारा बढ़ने से दोपहर में तेज गर्मी का अहसास हुआ. साथ ही रात को भी पारे में मामूली बढ़ोतरी हुई. मौसम विभाग के अनुसार नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने के आसार नहीं हैं.
ऐसे में पारा बढ़ने के साथ गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी राजस्थान में 17-18 अप्रैल से और जयपुर में माह के अंत में लू का अलर्ट जारी किया है. इसी हफ्ते में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है.
जयपुर में बढ़ी गर्मी
-बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ से गर्मी ने नहीं दिखाए तेवर
-अप्रैल के पहले हफ्ते तक पारा रहा था 30 डिग्री से नीचे ही
-हालांकि मंगलवार को पारा रिकॉर्ड हुआ 38.8 डिग्री सेल्सियस
-पारा बढ़ने से दोपहर में हुआ तेज गर्मी का अहसास
-साथ ही रात को भी पारे में हुई मामूली बढ़ोतरी
-मौसम विभाग के अनुसार नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने के आसार नहीं
-ऐसे में पारा बढ़ने के साथ गर्मी को लेकर जारी किया अलर्ट
-पश्चिमी राजस्थान में 17-18 अप्रैल से और जयपुर में माह के अंत में लू का अलर्ट
-इसी हफ्ते में पारा जा सकता 40 डिग्री सेल्सियस के पार