जयपुर: जयपुर में मौसम का मिजाज बदल गया है. मानसरोवर समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है. 200 फीट, अजमेर रोड, DCM इलाके में भी बारिश हो रही है. आसमान में काले बादल छाये हुए हैं. तापमान में काफी गिरावट हुई है.
15 जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर :
जयपुर, जयपुर शहर, अलवर, भरतपुर, टोंक, झुंझुनू, सीकर, जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा आकाशीय बिजली / तेज़ हवा (अपेक्षित हवा की गति 40-50Kmph) आने की संभावना है. यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
वहीं श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ दौसा, बूंदी, अजमेर, सीकर, नागौर जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (30-40 kmph) की संभावना है. यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है.