जयराम रमेश ने खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, मसालों के दाम में पिछले एक महीने में 10 से 25 फीसदी तक बढ़ोतरी का दावा

जयराम रमेश ने खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, मसालों के दाम में पिछले एक महीने में 10 से 25 फीसदी तक बढ़ोतरी का दावा

नई दिल्ली: जयराम रमेश ने खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. जयराम रमेश ने कहा कि मसालों के दाम में पिछले एक महीने में 10 से 25 फीसदी तक बढ़ोतरी का दावा किया. 

छोटी इलायची 4000 से बढ़कर 4400 और बड़ी इलायची 2400 से 2800 रुपये किलो होने का दावा किया. अरहर दाल 100 से बढ़कर 130, चना दाल 70 से 100 और उड़द 120 से 140 रुपये किलो होने का दावा किया. 

सरसों तेल 190 से 210 और सफोला तेल 240 से 280 रुपये लीटर पहुंचने का दावा किया. जून से सितंबर के बीच प्याज की औसत खुदरा कीमत 29.50 से बढ़कर 53.78 रुपये किलो होने का दावा किया. कांग्रेस नेता जयराम रमेश बोले-'बढ़ती महंगाई पर सरकार को तुरंत सख्त कदम उठाकर राहत देनी चाहिए.