जल जीवन मिशन घोटाला: पूर्व मंत्री महेश जोशी को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में, संजय बड़ाया को 3 दिन की रिमांड पर भेजा

जल जीवन मिशन घोटाला: पूर्व मंत्री महेश जोशी को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में, संजय बड़ाया को 3 दिन की रिमांड पर भेजा

जयपुर: जल जीवन मिशन घोटाला मामले में पूर्व मंत्री महेश जोशी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया. संजय बड़ाया को 3 दिन की रिमांड पर भेजा गया. इससे पहले ACB महेश जोशी और संजय बड़ाया को कोर्ट लेकर पहुंची. 

दोनों को ACB कोर्ट में पेश किया गया. ACB ने दोनों का कोर्ट से 5 दिन का रिमांड मांगा था. जल जीवन मिशन में संजय बड़ाया की गिरफ्तारी हुई है. दिल्ली एयरपोर्ट से ACB ने संजय बढ़ाया को गिरफ्तार किया है. संजय बड़ाया शादी में थाईलैंड गया हुआ था. LOC जारी करवाने में ASP संदीप सारस्वत की अहम भूमिका रही.

आपको बता दें कि संजय बड़ाया जल जीवन मिशन घोटाले में बड़ा दलाल है. संजय बड़ाया को आज दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही दबोचा है. DIG डॉ.रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई हुई. ASP महावीर प्रसाद शर्मा, ASP भूपेंद्र सिंह, ASP हिमांशु कुलदीप ने कार्रवाई की. DG गोविंद गुप्ता और ADG स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर कार्रवाई हुई.

गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी को ACB ने गिरफ्तार किया था. जल जीवन मिशन घोटाले में महेश जोशी की गिरफ्तारी हुई थी. सैन कॉलोनी स्थित घर से महेश जोशी को गिरफ्तार किया गया था.