जयपुरः मालवीय नगर के नंदपुरी इलाके में JDA की ओर से कल कार्रवाई होगी. कल सुबह 7 बजे सड़क सीमा से निर्माण हटाए जाएंगे. इसको देखते हुए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने आदेश जारी किए है. JDA कार्रवाई को देखते हुए धारा 163 निषेधाज्ञा लागू किया है. रैली, जुलूस, प्रदर्शन आदि पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा. 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर रोक रहेगी.
जयपुर शहर में हथियार लेकर सार्वजनिक स्थल पर विचरण करने पर रोक रहेगी. पुलिस की विशेष टीम सोशल मीडिया पर ध्यान रखेगी. अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने स्पष्ट किया उन्माद फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी. पुलिस टीमें सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रख रही हैं.