JEE Mains Session-2 (अप्रैल) सेशन के नतीजे जारी, कोटा के कबीर छिल्लर ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की

जयपुर : JEE Mains Session-2 (अप्रैल) सेशन के नतीजे जारी हो गए हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नतीजे जारी किए हैं. टॉप-10 में कोटा कोचिंग का 4 रैंक के साथ दबदबा रहा है. कोटा के कबीर छिल्लर ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है.

इसके साथ ही NTA ने JEE मेन सेशन 1 और सेशन 2 को मिलाकर स्कोर और परसेंटाइल भी जारी किया है. इसमें JEE मेन 2026 में 26 कैंडिडेट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है. 100 परसेंटाइल हासिल करने वाले कैंडिडेट्स में से 12 कैंडिडेट्स पहले सेशन से हैं.

तो वहीं 14 कैंडिडेट्स दूसरे सेशन से हैं. वहीं चंडीगढ़ के आरुष सिंघल ने ऑल इंडिया स्तर पर टॉप किया है. रिजल्ट में कुल 26 कैंडिडेटस 100 परसेंटाइल हासिल करने में सफल रहे हैं. 

इसमें 24 जनरल कैटेगरी से तो वहीं एक EWS और एक कैंडिडेट OBC NCL कैटेगरी से है. अब संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी. जिसके जरिए छात्र NIT, IIIT और अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन ले सकेंगे.