बारां : रामगढ़ क्रेटर क्षेत्र में कूनो नेशनल पार्क के चीता KP-3 ने दी एक बार फिर दस्तक दे दी है. 60-70 किलोमीटर का सफर तय कर चीता राजस्थान के रामगढ़ क्रेटर क्षेत्र में आया है. कूनो नेशनल पार्क के चीतों को जंगल का क्षेत्र रास आ गया है.
दौलतपुरा के पास चीता KP-3 की मूवमेंट बनी हुई है. चीता KP-3 अपने भाई चीता KP-2 की तलाश में दूसरी बार रामगढ़ क्षेत्र के जंगल में दस्तक दी है. चीता KP-3 का भाई KP-2 करीब 1 महीने रामगढ़ क्रेटर क्षेत्र में रहकर इटावा क्षेत्र में पहुंच गया है. राजस्थान वन विभाग एवं कूनो नेशनल पार्क की टीमें चीता की निगरानी में जुटी हुई हैं.
पर्यावरण प्रेमी लगातार कर रहे रामगढ़ कंजर्वेशन, सुवांस कंजर्वेशन और शाहाबाद कंजर्वेशन क्षेत्र को चीता प्रोजेक्ट से जोड़ने की मांग है. बार-बार कूनो नेशनल पार्क से चीताओं का आदिवासी क्षेत्र में आना चीता प्रोजेक्ट से जोड़ने का संकेत है.