लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे देश के नए CDS, मौजूदा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान की लेंगे जगह

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे देश के नए CDS, मौजूदा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान की लेंगे जगह

नई दिल्लीः लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि देश के नए CDS होंगे. केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा को अगला CDS नियुक्त किया है. मौजूदा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान की जगह लेंगे. 30 मई, 2026 को CDS अनिल चौहान का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. ले. जनरल सुब्रमणि सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे. लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि का सैन्य करियर बेहद शानदार रहा है. वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत है. 

इससे पूर्व सेना के उप प्रमुख,मध्य कमान के जीओसी-इन-सी पदों पर सेवाएं दे चुक है. थिएटर कमांड,सशस्त्र बलों के एकीकरण को आगे बढ़ाने में अहम नियुक्ति मानी जा रही है. ले. जनरल राजा सुब्रमणि नेशनल डिफेंस एकेडमी, जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज (UK) और नेशनल डिफेंस कॉलेज, दिल्ली के पूर्व छात्र रह चुके हैं. दिसंबर, 1985 में सेना की गढ़वाल राइफल्स में उन्हें कमीशन मिला था.