जयपुर में हल्की बारिश... मौसम में आई ठंडक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला राजस्थान का मौसम

जयपुर में हल्की बारिश... मौसम में आई ठंडक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला राजस्थान का मौसम

जयपुरः जयपुर में हल्की बारिश से मौसम में ठंडक आई है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान का मौसम बदला है. आज 10 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कई शहरों के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है. जयपुर, टोंक, अजमेर और दौसा में देर रात बरसात हुई. 

तेज हवा और बादलों से गर्मी से राहत मिली है. प्रदेश के अधिकतर शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया है. 16 और 17 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है. 18 मार्च से फिर नया मौसम सिस्टम सक्रिय होगा. कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी चेतावनी है.