राजधानी में रिमझिम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, खुशनुमा मौसम के बीच अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास

राजधानी में रिमझिम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, खुशनुमा मौसम के बीच अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास

जयपुर: राजधानी जयपुर में रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा हुआ. खुशनुमा मौसम के बीच अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास हुआ. प्री-मानसूनी एक्टिविटी से अलसुबह से ही रूक-रूक कर बारिश हो रही है. 

मौसम विभाग से आज 19 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया. प्रदेश में अगले तीन दिन आंधी-बारिश की संभावना है. वहीं, प्री-मानसून में राजस्थान में 92 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई.

प्री मानसून की बारिश का आंकड़ा जारी किया. जल संसाधन विभाग ने आंकड़ा जारी किया. पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश का आंकड़ा जारी किया. प्रदेश में 133 स्थानों पर दर्ज बारिश हुई.

प्रदेश में 16 स्थान पर एक इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई. शेखावाटी इलाके में बारिश का जोर रहा. सीकर जिले में 6 स्थान पर एक इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई. प्रदेश में 30 बांधों में पानी की आवक दर्ज हुई.