नई दिल्ली : राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद अब पुणे में लव ट्रायंगल सामने आया है. पुणे के 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन विशाल की हत्या हुई है. 20 वर्षीय मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर हत्या का आरोप है. सिया-चेतन ने 18 जून को केतन को किले से 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया.
सिया ने पुणे पुलिस को बताया था कि केतन का फोटो लेते वक्त पांव फिसल गया था. दोनों के सोशल मीडिया चैट्स, कॉल रिकॉर्ड्स की तकनीकी जांच से हत्याकांड का खुलासा हुआ. नवंबर में शादी के लिए राजस्थान में 17 करोड़ रुपए का एक पैलेस बुक किया था.
केतन पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी और सक्सेस ग्रुप के डायरेक्टर विशाल अग्रवाल के बेटे थे. ड्राई फ्रूट्स कारोबारी की बेटी सिया शादी नहीं चाहती थी, क्योंकी वह चेतन चौधरी से रिलेशनशिप में थी.